टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय में जड़ा ताला

Published at :09 Jan 2014 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय में जड़ा ताला

फरक्का : तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले नेशनल चाइल्ड लेवर प्रोजेक्ट बीड़ी श्रमिक शिक्षा विद्यालय समिति के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय में ताला बंदी कर दी. समिति के प्रतिनिधि प्रोजेक्ट शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के बकाया मानदेय भुगतान की मांग सहित स्कूली बच्चों को सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहे थे. समिति […]

विज्ञापन

फरक्का : तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले नेशनल चाइल्ड लेवर प्रोजेक्ट बीड़ी श्रमिक शिक्षा विद्यालय समिति के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय में ताला बंदी कर दी.

समिति के प्रतिनिधि प्रोजेक्ट शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के बकाया मानदेय भुगतान की मांग सहित स्कूली बच्चों को सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहे थे. समिति के सचिव मो. सहानूर जहान ने बताया कि बीते 13 माह से नेशनल चाइल्ड लेवर प्रोजेक्ट के शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं मिला है एवं छात्र-छात्राओं को सुविधाएं नहीं मिल रही है और इसी मामले को लेकर बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी की गयी है.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बीडीओ कार्यालय पहुंची और टीएमसी कार्यकर्ताओं सहित समिति के प्रतिनिधियों को समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस अधिकारियों द्वारा 15 दिनों के अंदर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola