लिट्टीपाड़ा में परिसंपत्ति का वितरण करेंगी

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी में सोमवार को महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. राज्यपाल के हाथों लगभग दो करोड़ रूपये का परिसम्पति का वितरण भी किया जायेगा. वहीं सोनाधनी में कल्याण विभाग द्वारा करोडों रुपये के लागत से बने सांस्कृतिक भवन […]
पाकुड़/लिट्टीपाड़ा : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी में सोमवार को महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. राज्यपाल के हाथों लगभग दो करोड़ रूपये का परिसम्पति का वितरण भी किया जायेगा. वहीं सोनाधनी में कल्याण विभाग द्वारा करोडों रुपये के लागत से बने सांस्कृतिक भवन का भी उदघाटन किया जायेगा. रविवार को उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र व पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने राज्यपाल के आगमन की तैयारी को लेकर तैयारी का जायजा लिया.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये गये. एसपी ने विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु तीन प्रवेश द्वारा बनाये जाने के भी निर्देश दिये है. इसमें मुख्य प्रवेश वीआईपी गेट, पुरूष व महिला प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया गया है. वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लिट्टीपाड़ा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




