पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल

Updated at : 10 Apr 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल

महेशपुर : आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर तेलियापोखर गांव के समीप पिकअप वैन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार अब्दुल रहमान घायल हो गया. वह रामपुर का रहने वाला है. घटना शनिवार करीब ढाई बजे घटी. मोटरसाइकिल चालक अब्दुल रहमान मोटरसाइिकल पर कोयला लाद कर अमड़ापाड़ा से महेशपुर की ओर आ रहा था. जबकि पिकअप वैन पाकुड़ […]

विज्ञापन

महेशपुर : आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर तेलियापोखर गांव के समीप पिकअप वैन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार अब्दुल रहमान घायल हो गया. वह रामपुर का रहने वाला है. घटना शनिवार करीब ढाई बजे घटी.

मोटरसाइकिल चालक अब्दुल रहमान मोटरसाइिकल पर कोयला लाद कर अमड़ापाड़ा से महेशपुर की ओर आ रहा था. जबकि पिकअप वैन पाकुड़ से सामान डिलीवरी कर दुमका की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तेलियापोखर गांव के समीप घटना घटी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप वैन संख्या जेएच 02आर 1357 के चालक रामेश्वर प्रसाद दुमका की जमकर पिटाई कर दी. फिर ग्रामीणों ने मिलकर जख्मी आब्दुल रहमान को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया.
जहां सीएचसी के डाॅ रवींद्रनाथ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जख्मी आब्दुल रहमान के परिजनों एवं साथियों ने पिकअप वैन के चालक रामेश्वर प्रसाद से पिकअप वैन मालिक (दुमका ) से मोबाइल से बेहतर इलाज का खर्च दिलाने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola