अखाड़ा के दौरान होगी विशेष सुरक्षा ,रामनवमी को बंद रहेगी शराब की दुकानें

Updated at : 10 Apr 2016 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
अखाड़ा के दौरान होगी विशेष सुरक्षा ,रामनवमी को बंद रहेगी शराब की दुकानें

अखाड़ा जुलूस के दौरान शहर में रहेगी वाहनों की नो इंट्री पाकुड़ : रामनवमी अखाड़ा के दिन सभी चौक-चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने, अखाड़े के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रखने, जुलूस के दौरान शहर में बिजली बाधित रहेगी. इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी. ये बातें नगर थाना परिसर […]

विज्ञापन

अखाड़ा जुलूस के दौरान शहर में रहेगी वाहनों की नो इंट्री

पाकुड़ : रामनवमी अखाड़ा के दिन सभी चौक-चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने, अखाड़े के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रखने, जुलूस के दौरान शहर में बिजली बाधित रहेगी. इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी. ये बातें नगर थाना परिसर में रामनवमी महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन व आम जनता के बीच बैठक हुई बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शशि रंजन ने कही.

वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने शहर में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश थाना प्रभारी को दिया. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत को पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये. इसके अलावे बैठक में जुलूस के दौरान नो इंट्री लगाने के भी आदेश दिये गये हैं. बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर, हिसाबी राय, अरदेंदु शेखर गांगुली, प्रो अशोक यादव, मनोज डोकानिया, शाहीन परवेज, हाजीकुल आलम, महमूद आलम, सुरेश अग्रवाल सहित शहर के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola