आंदोलन. कोर्ट परिसर में झाविमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कहा
Updated at : 07 Apr 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

गरीबों का शोषण कर रही सरकार संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोर्ट परिसर में धरना दिया. झाविमो कार्यकर्ताआें ने इसे काला कानून बताया है. इस दौरान झाविमो नेताओं ने जमकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. पाकुड़ : झारखंड विकास मोरचा जिला कमेटी द्वारा कोर्ट परिसर के समीप […]
विज्ञापन
गरीबों का शोषण कर रही सरकार
संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोर्ट परिसर में धरना दिया. झाविमो कार्यकर्ताआें ने इसे काला कानून बताया है. इस दौरान झाविमो नेताओं ने जमकर राज्य सरकार पर निशाना साधा.
पाकुड़ : झारखंड विकास मोरचा जिला कमेटी द्वारा कोर्ट परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम 2016 के तहत आंदोलन करनेवाले संगठनों एवं नेताओं की आवाज को दबाने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में इस प्रकार कानून व संविधान पर प्रहार है. श्री सोरेन ने कहा कि जनतंत्र में यह एक काला कानून है,
जो ब्रिटिश हुकूमत में गुलाम भारत की तसवीर याद दिलाती है. वही जिला प्रवक्ता अमृत पांडेय ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार उद्योगपतियों के हित को साधने के लिए षड़यंत्र रच रही है. विकास के हर मोरचो पर सरकार विफल है. गरीबों का शोषण कर पूंजिपतियों की झोली भरने में जुटी है. मौके पर आलिम रहमान, मंगल हांसदा, लाल मोहम्मद, टीपू सुल्तान, सफीक अंसारी, लुखीराम मुर्मू, सुबोल साहा, काली पहाड़िन, मुख्तार अंसारी, शाहजहां अंसारी, विजय पाल,मजीद अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




