अपहृत लड़की को पुिलस ने िकया बरामद

Updated at : 05 Apr 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत लड़की को पुिलस ने िकया बरामद

महेशपुर : थाना क्षेत्र के सुशील सोरेन ने थाना में आवेदन देकर अपनी 13 वर्षीया नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भागने का आरोप एक युवक पर लगाया है. बयान में उल्लेख किया है कि 3 अप्रैल रविवार को वह मवेशी चराने गया हुआ था. घर पर उसकी पत्नी मरांगकुड़ी हेंब्रम तथा बेटी थी. […]

विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के सुशील सोरेन ने थाना में आवेदन देकर अपनी 13 वर्षीया नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भागने का आरोप एक युवक पर लगाया है. बयान में उल्लेख किया है कि 3 अप्रैल रविवार को वह मवेशी चराने गया हुआ था. घर पर उसकी पत्नी मरांगकुड़ी हेंब्रम तथा बेटी थी. करीब साढ़े तीन बजे वादी की पत्नी आंगन में धान उठा रही थी तथा बेटी खलिहान से लकड़ी लाने गयी थी. शाम होने पर बेटी के घर वापस नहीं आने पर पति-पत्नी मिलकर अपनी बेटी को खोजने लगे. खोजबीन के क्रम में पता चला कि,

वादी की बेटी को घाटचोरा निवासी कांग्रेस हांसदा ले जाते हुए लोगों ने देखा है. कांग्रेस हांसदा द्वारा इसके पूर्व भी वादी की बेटी को अपने घर ले जाकर रखा गया था. जिसे उसके माता-पिता द्वारा वहां से लाया गया था. वादी के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाने में नामजद आरोपित कांग्रेस हांसदा के खिलाफ नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से अपहरण कर ले जाने के आरोप में भादवि की धारा 366 (ए) के तहत थाना कांड संख्या 43/16, दिनांक 4-4-2016 दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार शाम लड़की को बरामद कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola