समस्या . गरमी के दस्तक देते प्रखंड में पानी संकट गहराया कई चापानल खराब, मचा हाहाकार
Updated at : 29 Mar 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल क्षेत्र में गरमी के दस्तक देते ही पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. क्षेत्र के अधिकांश चापानलों से पानी निकलना बंद हो गया है. तालझारी : गरमी शुरू होते ही जलस्तर नीचे गिरने लगा है. नतीजा कई चापानल सूख चुके हैं. पानी के लिए लोग भटकते देखे जाते हैं. प्रखंड के आदिवासी बहुल […]
विज्ञापन
राजमहल क्षेत्र में गरमी के दस्तक देते ही पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. क्षेत्र के अधिकांश चापानलों से पानी निकलना बंद हो गया है.
तालझारी : गरमी शुरू होते ही जलस्तर नीचे गिरने लगा है. नतीजा कई चापानल सूख चुके हैं. पानी के लिए लोग भटकते देखे जाते हैं. प्रखंड के आदिवासी बहुल निपनियां गांव के प्रधानटोला के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जुझ रहेे हैं. ग्रामीण होपा मुर्मू, बबलु मुर्मू, करण मरांडी, संजला मुर्मू सहित अन्य ने बाताया की गांव में पेयजल की घोर किल्लत है.
गांव में कुआं तो है. पर मरम्मत के अभाव में कुएं का पानी काफी गंदा निकलता है. जो पीने लायक नहीं है. कहा कि गांव में तीन चापानल है. परंतु पीने योग पानी एक ही चापानल से निकलता है. एक चापानल महीनों से खराब पड़ा है. विभाग को सूचना देने के उपरांत भी अभी तक ठीक नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




