विश्व यक्ष्मा दिवस पर दी रोग से बचाव की जानकारी

Updated at : 22 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व यक्ष्मा दिवस पर दी रोग से बचाव की जानकारी

लोक कल्याण सेवा ने लोगों को किया जागरूक महेशपुर : विश्व यक्ष्मा दिवस पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवीनगर में सोमवार को कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से लोक कल्याण सेवा केंद्र के द्वारा यक्ष्मा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला समन्वयक तपन कुमार साहा एवं प्रधानाध्यापक धनेश्वर टुड्डु ने […]

विज्ञापन

लोक कल्याण सेवा ने लोगों को किया जागरूक

महेशपुर : विश्व यक्ष्मा दिवस पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवीनगर में सोमवार को कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से लोक कल्याण सेवा केंद्र के द्वारा यक्ष्मा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला समन्वयक तपन कुमार साहा एवं प्रधानाध्यापक धनेश्वर टुड्डु ने की.
इसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को यक्ष्मा रोग के लक्षण एवं इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पाकुड़ जिले में 1349 यक्ष्मा रोगी हैं. यक्ष्मा मुक्त झारखंड राज्य बनाने के लिए हमसबों को मिलकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है. शिविर में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया. मौके पर संजीव कुमार, मनोज कुमार भगत, सुरेश मुर्मू, विनोद कुमार साह, उत्तम कुमार, शतेंद्र कुमार, देवीधन बास्की समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola