समाज उत्थान के लिए करें कार्य

Updated at : 22 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
समाज उत्थान के लिए करें कार्य

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संघ के प्रांतीय प्रचारक अनिल ने संघ के बारे में बताया. कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है. संघ विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलती है. संघ व्यक्ति निर्माण के […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संघ के प्रांतीय प्रचारक अनिल ने संघ के बारे में बताया. कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है. संघ विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलती है.

संघ व्यक्ति निर्माण के लिये विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं. जैसे मजदूरों के लिए मजदूर संघ, शिक्षा के लिये विद्या भारती, किसानों के लिये किसान संघ आदि. सभी को अपने क्षेत्रों में समाज के उत्थान के लिये कार्य करना चाहिए. मौके पर मृत्युंजय घोष, जिला प्रचारक विकास, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, साहेब हासदा, बबलू भगत, गणेश ठाकुर, मुनिलाल मंडल, दीपक साह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola