सामान बरामद, एक को जेल
Updated at : 19 Mar 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी मामले का उदभेदन टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा राजमहल : थाना क्षेत्र के फुलबरिया स्थित एसबीआइ ग्राहक सेवा केेंद्र में चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर राजमहल पुलिस ने मामला का उदभेदन करते हुए चोरी के सामान को बरामद कर एक आरोपित को […]
विज्ञापन
एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी मामले का उदभेदन
टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा
राजमहल : थाना क्षेत्र के फुलबरिया स्थित एसबीआइ ग्राहक सेवा केेंद्र में चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर राजमहल पुलिस ने मामला का उदभेदन करते हुए चोरी के सामान को बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह बातें थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि राजमहल थाना कांड संख्या 47/16 भादवि की धारा 461/379 में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक उमर ताज ने बताया था कि केंद्र का ताला तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम सेट के साथ, होमथियेटर, कुछ नगद राशि अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी.
इस पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम गठित कर सघन छापेमारी की गयी. घटना में संलिप्त थाना क्षेत्र के लखीपुर निवासी मोसाहिब शेख को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में मोसाहिब ने अपने तीन सहयोगी का नाम भी पुलिस को बताया है.
शुक्रवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिक्षक ने 24 घंटे के अंदर कांड के उदभेदन करने में शामिल टीम के पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई उपेेेेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, अनुज सिंह, एएसआइ उमेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




