झामुमो ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

Updated at : 18 Mar 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोरचा जिला कमेटी के तत्वावधान में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में जो भी उद्योग लगे वह भूमि अधिगृहीत न कर 33 वर्षों के लिए लीज प्राप्त की जाए ताकि उनका रैयती मालिकाना हक़ कायम […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोरचा जिला कमेटी के तत्वावधान में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में जो भी उद्योग लगे वह भूमि अधिगृहीत न कर 33 वर्षों के लिए लीज प्राप्त की जाए ताकि उनका रैयती मालिकाना हक़ कायम रहे,

अगर ऐसा नहीं हुआ तो भूमि अधिग्रहण का मामला तत्काल बंद कर दें, झारखंड राज्य कारखाना एवं ठेका कानून 2015 की समाप्त कर, स्थानीयता को परिभाषित करते हुए नियोजन निति बने तथा सभी सरकारी नियुक्ति में स्थानीय भाषा को शामिल करना अनिवार्य हो, सहित मांग की गई. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष श्याम यादव, सचिव समद अली, उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, महमूद आलम, मंटू भगत, मिकाइल फिरदौस, अब्दुर रशीद, शिवधन मुर्मू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola