आयोजन . त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा

Updated at : 18 Mar 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
आयोजन . त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा

शांति व भाईचारे के साथ रहें लोग शहर के धुलियान रोड स्थित गैस एजेंसी के समीप प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से बुधवार की देर शाम को त्रिमूर्ति शिव जंयती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पाकुड़ : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का उदघाटन उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त […]

विज्ञापन

शांति व भाईचारे के साथ रहें लोग

शहर के धुलियान रोड स्थित गैस एजेंसी के समीप प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से बुधवार की देर शाम को त्रिमूर्ति शिव जंयती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पाकुड़ : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का उदघाटन उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र व धनबाद से आये राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी अनु दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मिश्र ने कहा कि मनुष्य के जीवन में धर्म का पालन करना परम कर्तव्य है. मनुष्य जब तक सच्चे मन से ईश्वर को शरण नहीं करेंगे.
तब तक मनुष्य के जीवन के कष्टों से मुक्ति नहीं मिलेगी. उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को शांति व भाईचारे के साथ रहने तथा जरूरत पड़ने पर एक दूसरे का मदद करने की अपील की. वहीं अनु दीदी ने कहा कि मनुष्य का सेवा करना दुनिया में सबसे सबसे बड़ा धर्म है. यदि कोई मनुष्य ईश्वर की सेवा करते हैं और आम लोगों को कष्ट देता है तो उसे कभी भी ईश्वर की प्राप्ति नहीं होगी. उन्होंने लोगों को बुराई के रास्ते को छोड़ कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश लोगों को दिया. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भक्ति गीतों में आकर्षक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया.
मौके पर अतिथियों द्वारा केक भी काटे गए तथा मोमबत्ती जला कर शिव जंयती धूमधाम से मनाया गया. इसके बाद अतिथियों व अनु दीदी के परमात्मा का झंडा भी लहराया गया. मंच संचालन प्रतिमा बहन ने किया. इस दौरान कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिंदु बहन, श्रीराम यादव, सोमनाथ घोष, सोमा देवी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, बीके दास सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola