ओके :::: शिक्षक बनाना चाहती है जया व अंतरा

Updated at : 21 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::  शिक्षक बनाना चाहती है जया व अंतरा

21 मईफोटो संख्या- 13व 14 पाकुड से जा रहा हैकैप्सन- अपने माता-पिता के साथ जया व अपने माता पिता के साथ अन्तराप्रतिनिधि, पाकुड़/हिरणपुरझारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित इंटर आर्ट्स विषय में पाकुड़ की जया कुमारी ने जिला टॉप पंद्रह में अपना स्थान बना कर जिले का मान बढ़ाया है. जया ने कुल 327 अंक […]

विज्ञापन

21 मईफोटो संख्या- 13व 14 पाकुड से जा रहा हैकैप्सन- अपने माता-पिता के साथ जया व अपने माता पिता के साथ अन्तराप्रतिनिधि, पाकुड़/हिरणपुरझारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित इंटर आर्ट्स विषय में पाकुड़ की जया कुमारी ने जिला टॉप पंद्रह में अपना स्थान बना कर जिले का मान बढ़ाया है. जया ने कुल 327 अंक प्राप्त कर जिले में 14वां स्थान हासिल की है. जया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है. जया ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर शिक्षक बन कर दबे-कुचले व गरीब बच्चों को शिक्षा देकर स्वच्छ समाज व देश का निर्माण करने में सहयोग करना चाहती है. वहीं हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर की छात्रा अंतरा साहा ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में टॉप टेन में अपना 10वां स्थान बना कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अंतरा को कुल 333 अंक प्राप्त हुआ है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षक को दिया है. अंतरा ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर शिक्षक बन कर समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा देकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola