ओके ::: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर एक माह तक किया यौनाचार

Updated at : 19 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर एक माह तक किया यौनाचार

प्रतिनिधि, पाकुड़तीन लोगों द्वारा एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करने तथा एक माह तक यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटोगली गांव का है. उपरोक्त गांव निवासी चरण हांसदा की 17 वर्षीय पुत्री शांति हांसदा (बदला हुआ नाम) ने थाना में आवेदन देकर कहा है […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़तीन लोगों द्वारा एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करने तथा एक माह तक यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटोगली गांव का है. उपरोक्त गांव निवासी चरण हांसदा की 17 वर्षीय पुत्री शांति हांसदा (बदला हुआ नाम) ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि लगभग एक माह पूर्व वह नगरनबी स्कूल पढने जा रही थी. इस बीच मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पथरघट्टा निवासी सेंटू शेख, नशीपुर निवासी मुन्नू शेख तथा पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल निवासी आजाद शेख ने उसे रोक कर नास्ता कराया. दिये गये नास्ते में नशीला पदार्थ मिलाये जाने के कारण वह बेहोश हो गई. चार दिन के बाद होश आने पर वह दिल्ली के किसी इलाके में थी. जिसके बाद पथरघट्टा निवासी सेंटू शेख ने एक माह तक उनके साथ यौन शोषण करता रहा. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके साथ शादी नहीं करने पर उन्हें बेच दिये जाने का दबाव बनाये जाने पर वह सेंटू शेख के साथ अपने माता-पिता की सहमति से शादी करने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद सेंटू शेख द्वारा उन्हें नगरनबी स्टेशन पहुंचा कर उसके घर में उसे छोड़ दिया. जिसके बाद घटना की पूरी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी. इधर इस मामले को लेकर थाना में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 203/15 भादवि की धारा 115, 366ए, 370ए, 420/34, 4/8, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola