ओके.... बीइइओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

महेशपुर. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुंडेरी बाई ने सोमवार को प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय जयनगर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन ने पूर्व में किये गये शिक्षक बहाली की जानकारी दी. इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर उपरोक्त शिक्षक बहाली को रद्द करते हुए विद्यालय […]
महेशपुर. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुंडेरी बाई ने सोमवार को प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय जयनगर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन ने पूर्व में किये गये शिक्षक बहाली की जानकारी दी. इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर उपरोक्त शिक्षक बहाली को रद्द करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव को पुन: शिक्षक बहाली का निर्देश दिया. उन्होंने उच्चतम योग्यता वाले लाभार्थियों का ही चयन करने का निर्देश दिया. गौरतलब हो कि विगत शनिवार को उपरोक्त विद्यालय में विशेष प्रशिक्षण के लिए प्रखंड शिक्षा समिति द्वारा शिक्षक का चयन किया गया था. जिसमें ग्रामीणों ने समिति पर घोर अनियमितता बरतते हुए मनमाने तरीके से बहाली करने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




