सीपीआइ (एम) ने घेरा थाना

फरक्का : सीपीआइ (एम) नेता हसमत शेख की हत्या के 36 घंटे बीतने के बाद भी एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किये जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फरक्का थाना का घेराव किया व प्रदर्शन किया. घेराव व प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के पूर्व सांसद आबूल हसनात खान ने की. थाना […]
फरक्का : सीपीआइ (एम) नेता हसमत शेख की हत्या के 36 घंटे बीतने के बाद भी एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किये जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फरक्का थाना का घेराव किया व प्रदर्शन किया.
घेराव व प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के पूर्व सांसद आबूल हसनात खान ने की. थाना घेराव कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास , एनटीपीसी ट्रेड यूनियन के दिलीप मिश्र, श्यामल मिश्र सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. थाना का घेराव कर रहे पार्टी कार्यकर्ता अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करना होगा, राजनीतिक दबाव में पुलिस काम करना बंद करों आदि नारे लगा रहे थे.
पूर्व सांसद श्री खान ने कहा कि पार्टी नेता की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा थाने में घटना में शामिल अपराधियों के नाम सहित शिकायत की गयी लेकिन पुलिस कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस के दबाव में आकर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम करना बंद करें अन्यथा इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




