मांगों को लेकर पारा शिक्षक संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

पाकुड़: झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ जिला इकाई पाकुड़ की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चितरंजन भंडारी की अध्यक्षता में जिला प्रवक्ता के आवास पर हुई. श्री भंडारी ने कहा कि छह जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ संघ के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में तीन माह के अंदर पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का […]
पाकुड़: झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ जिला इकाई पाकुड़ की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चितरंजन भंडारी की अध्यक्षता में जिला प्रवक्ता के आवास पर हुई. श्री भंडारी ने कहा कि छह जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ संघ के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में तीन माह के अंदर पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गाया था, लेकिन इस दिशा में न तो सरकार कोई पहल कर रही है और न ही पारा शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने संबंधी मुख्यमंत्री ही कुछ कह रहे हैं.
प्रखंड अध्यक्ष मो केताबुल शेख ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बन चुके पारा शिक्षकों के प्रति सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण शिक्षकों की स्थिति काफी दयनीय होती जा रही है. इस दौरान सरकारी शिक्षकों के समान पारा शिक्षक को वेतन दिये जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 16 मई को शहर के पुस्तकालय से गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड सचिव अब्दुल सलीम, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, जिला संयोजक अजाहरूल हक, जिला उपाध्यक्ष मो आलिम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




