पोते की हत्या दादी गिरफ्तार

Published at :10 Sep 2013 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
पोते की हत्या दादी गिरफ्तार

फरक्का : समशेरगंज थाना क्षेत्र के लश्करपुर बलियाघाटा गांव में दादी द्वारा अपने 14 वर्षीय पोते की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक दिलवर हुसैन के शव को घर के पास से ही बरामद किया. पुलिस ने हत्यारोपित 55 वर्षीय दादी फिरोज बेवा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस […]

विज्ञापन

फरक्का : समशेरगंज थाना क्षेत्र के लश्करपुर बलियाघाटा गांव में दादी द्वारा अपने 14 वर्षीय पोते की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक दिलवर हुसैन के शव को घर के पास से ही बरामद किया. पुलिस ने हत्यारोपित 55 वर्षीय दादी फिरोज बेवा को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक फिरोज बेवा का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था तथा 14 वर्षीय उसके पोता दिलवर हुसैन ने आपत्तिजनक स्थिति में उसे देख लिया था.

पुलिस के मुताबिक उक्त महिला उसके प्रेमी ने मिलकर दिलवर हुसैन की पांच सितंबर को हत्या कर दी और घर के पीछे शव को फेंक दिया था. गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया और हत्यारोपित दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola