बेरोजगार विरोधी है सरकार

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव ने कहा पाकुड़ : सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से रविवार को जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ जियाउल अंसारी ने किया. इस दौरान महासचिव सुबल किशोर ठाकुर ने महासंघ का झंडोत्तोलन किया. सम्मेलन में वर्तमान […]
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव ने कहा
पाकुड़ : सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से रविवार को जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ जियाउल अंसारी ने किया. इस दौरान महासचिव सुबल किशोर ठाकुर ने महासंघ का झंडोत्तोलन किया.
सम्मेलन में वर्तमान राजनैतिक परिवेश में महासंघ का कार्यभार व भूमिका विषय पर परिचर्चा की गयी. महासचिव श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र हो या राज्य सरकार कर्मचारी, मजदूर व बेरोजगार विरोधी है. कर्मचारियों की देय सुविधा में कटौती की जा रही तथा नित्य नये आदेश निकालकर वेतन भत्ता आदि में कटौती की जा रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी नीतियों के विरोध में कर्मचारियों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करना होगा, तभी परिवहन, शिक्षण, रोगी देख भाल, भत्ता सहित केंद्रीय वेतनमान के लाभकारी अंश का लाभ हमें मिल पायेगा. श्री ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन विसंगति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
समय पर वेतन भुगतान, एसीपी संपुष्टि, सभी कर्मचारियों को समय पर एमएससीपी का लाभ, सप्तम वेतन आयोग का गठन आदि मांगों के लिए एकजुट होकर आंदोलन करना होगा. राज्य सचिव चंद्रशेखर सिंह ने सरकार द्वारा कर्मचारियों को परेशान करने को लेकर अपनायी जा रही नीतियों के निंदा की और आंदोलन के लिए एकजुट होने की अपील की. मौके पर नारद मंडल, शंकर कुमार लाल, कृष्ण चंद्र दास, तरेसा मुमरू, विक्रम कुमार, मो लेलिन, विजय शर्मा, राधेश्याम प्रसाद, गणोश दास, मुकुल भट्टाचार्य, शशिधर शर्मा, रोनाल्ड हांसदा, प्रीतम कुमार तूरी, रीतेश कुमार, सिधेश्वर पंडित, संतोशीला मुमरू, नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
सम्मेलन में 30 सितंबर को कर्मचारियों की 27 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय में धरना–प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




