ओके..... बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Updated at : 04 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके..... बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

प्रतिनिधि, पाकुड़ /अमड़ापाड़ा/ पाकुडि़याजिले में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के धुलियान, फरक्का एवं चांदपुर गंगा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी और दान किये. अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय के अलावा दूर दराज के सफाहोड़ आदिवासियों ने बांसलोई नदी में स्नान किया और […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ /अमड़ापाड़ा/ पाकुडि़याजिले में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के धुलियान, फरक्का एवं चांदपुर गंगा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी और दान किये. अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय के अलावा दूर दराज के सफाहोड़ आदिवासियों ने बांसलोई नदी में स्नान किया और पूजा-अर्चना की. पारंपरिक रीति रिवाज से सफाहोड़ आदिवासी एवं पहाडि़या श्रद्धालुओं द्वारा पूजा बांसलोई नदी के किनारे की गयी. पूजा-अर्चना में कोलखीपाड़ा, जामुगढि़या, जामकनाली, पाडेरकोला, आलूबेड़ा के अलावा निकटवर्ती गोपीकांदर प्रखंड के भी श्रद्धालु बांसलोई नदी पहुंचे. पूजा-अर्चना के उपरांत सफाहोड़ आदिवासियों ने पुरखा बाबा को दान आदि भी दिया. पाकुडि़या में तिरपतिया नदी, सीतपुर गरम झरना में सफाहोड़ आदिवासी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर स्नान व पूजा करने पहुंचे………………फोटो संख्या 1 – बांसलोई नदी पर पूजा-अर्चना करते सफाहोड़ श्रद्धालु.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola