काला बिल्ला लगाकर चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 04 May 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
काला बिल्ला लगाकर चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

गुमला के सिविल सर्जन डॉ रामवचन चौधरी के अपहरण का विरोध इमरजेंसी व ओपीडी छोड़कर सभी कार्यों का किया बहिष्कार सरकार से की सुरक्षा की मांग प्रतिनिधि, पाकुड़गुमला के सिविल सर्जन डॉ रामवचन चौधरी के अपहरण के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

गुमला के सिविल सर्जन डॉ रामवचन चौधरी के अपहरण का विरोध इमरजेंसी व ओपीडी छोड़कर सभी कार्यों का किया बहिष्कार सरकार से की सुरक्षा की मांग प्रतिनिधि, पाकुड़गुमला के सिविल सर्जन डॉ रामवचन चौधरी के अपहरण के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान चिकित्सकों ने इमरजेंसी ओपीडी एवं पोस्टमार्टम सेवा को छोड़कर सभी कार्यों का बहिष्कार किया. विरोध प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बीसी चौबे की अध्यक्षता में चिकित्सकों ने बैठक की. इसमें राज्य सरकार से चिकित्सकों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गयी. इस अवसर पर एसीएमओ डॉ रमेश प्रसाद सिंह, एसोसिएशन के सचिव एसएन साहा, डॉ आरके सिंह, बिंदु भूषण, एसके मेहरोत्रा, बीके सिंह, नवीना बारला, सतीशचंद्र सिंह, एसआर सोरेन, बीके मांझी, एस मुर्मू, थॉमस मुर्मू, हांसदा शेखर आदि थे. …………….फोटो संख्या 9- बैठक करते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola