ओके... 1300 मजदूरों ने मांगा काम

लिट्टीपाड़ा . प्रखंड के डांडाकुडि़या में आदिम जनजाति विकास समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहडी एवं जिला परिषद सदस्य शिवचरण मालतो ने किया. इस दौरान मनरेगा के तहत काम मांगने, काम न मिलने पर मजदूरी भत्ता देने आदि की जानकारी मनरेगा लोकपाल द्वारा दी गयी. […]
लिट्टीपाड़ा . प्रखंड के डांडाकुडि़या में आदिम जनजाति विकास समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहडी एवं जिला परिषद सदस्य शिवचरण मालतो ने किया. इस दौरान मनरेगा के तहत काम मांगने, काम न मिलने पर मजदूरी भत्ता देने आदि की जानकारी मनरेगा लोकपाल द्वारा दी गयी. कार्यशाला में प्रखंड के जोरडीहा, कुंजबोना, सोनाधनी एवं करमाटांड के 1300 मनरेगा मजदूरों ने काम पाने के लिए आवेदन दिया. श्री आहडी ने मनरेगा मजदूरों से मनरेगा से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत होने की अपील की. मौके पर मनरेगा मजूदरों से पंजीयन कराने की भी अपील की गयी. कार्यशाला का संचालन समिति के प्रखंड समन्वयक सीमन मालतो ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




