ओके ::::: 12 उच्च विद्यालयों के हेडमास्टरों से डीइओ ने पूछा स्पष्टीकरण

Updated at : 02 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::: 12 उच्च विद्यालयों के हेडमास्टरों से डीइओ ने पूछा स्पष्टीकरण

– एक दिन के वेतन भुगतान पर लगायी रोक—————————–प्रतिनिधि, पाकुड़बीते 29 अप्रैल को जिले के सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के हेडमास्टरों की बैठक में 12 विद्यालयों के अनुपस्थित हेडमास्टरों से जिला शिक्षा पदाधिकारी स्पष्टीकरण पूछा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने अनुपस्थित रहने वाले हेडमास्टरों के एक दिन के वेतन/मानदेय भुगतान पर भी […]

विज्ञापन

– एक दिन के वेतन भुगतान पर लगायी रोक—————————–प्रतिनिधि, पाकुड़बीते 29 अप्रैल को जिले के सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के हेडमास्टरों की बैठक में 12 विद्यालयों के अनुपस्थित हेडमास्टरों से जिला शिक्षा पदाधिकारी स्पष्टीकरण पूछा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने अनुपस्थित रहने वाले हेडमास्टरों के एक दिन के वेतन/मानदेय भुगतान पर भी रोक लगाने को कहा गया है. श्री सहनी ने बताया कि 29 अप्रैल को समीक्षा बैठक रखी गयी थी, जिसमें विद्यालय के वित्तीय, शैक्षिक व परीक्षा संबंधित विषयों की समीक्षा की जानी थी और संंबंधित विद्यालयों के हेडमास्टरों के अनुपस्थित रहने की वजह से समीक्षा नहीं हो पायी. उन्होंने तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई करने की हिदायत दी है. इनसे पूछा गया स्पष्टीकरणबीते 29 अप्रैल को आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने को लेकर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय अमड़ापाड़ा, महेशपुर, आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय हिरणपुर, एसकेएम उच्च विद्यालय नूनाडांगा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोपीनाथपुर, जोरडीहा, खांपुर, करीयोडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हिरणपुर, महेशपुर एवं अमड़ापाड़ा के हेडमास्टर व वाडेन से स्पष्टीकरण पूछा गया है तथा उनका एक दिन का वेतन/मानदेय स्थगित किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola