ओके::द्वितीय चरण के मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर डीसी ने की बैठक

Updated at : 02 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::द्वितीय चरण के मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर डीसी ने की बैठक

–उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देशफोटो संख्या 5- समीक्षा बैठक करते डीसी सुलसे बखला.प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में आगामी सात मई से द्वितीय चरण के मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी सुलसे बखला ने की. इस मौके पर मिशन इंद्रधनुष […]

विज्ञापन

–उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देशफोटो संख्या 5- समीक्षा बैठक करते डीसी सुलसे बखला.प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में आगामी सात मई से द्वितीय चरण के मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी सुलसे बखला ने की. इस मौके पर मिशन इंद्रधनुष को टीम भावना से काम कर सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बीते अप्रैल माह में अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण की जानकारी डीसी ने दी. डीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी दिलीप कुमार टोप्पो, आइटीडीए निदेशक सुनील कुमार, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तुहीन बनर्जी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी मनीष सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola