प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक

Updated at : 28 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक

विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की ताकत बढ़ायेंगे विद्यालयप्रतिनिधि, पाकुड़नवीन युग विद्यालय में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में प्राइवेट विद्यालयों के बंद करने या संचालकों को प्रताडि़त करने आदि मामलों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में झारखंड को छोड़कर अन्य राज्यों में […]

विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की ताकत बढ़ायेंगे विद्यालयप्रतिनिधि, पाकुड़नवीन युग विद्यालय में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में प्राइवेट विद्यालयों के बंद करने या संचालकों को प्रताडि़त करने आदि मामलों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में झारखंड को छोड़कर अन्य राज्यों में निजी विद्यालयों का संचालन बिना रोकटोक के होने पर चर्चा की गयी. मौजूद प्रतिनिधियों ने आरटीइ के नाम पर निजी विद्यालयों जो अनिबंधित है, के समक्ष उत्पन्न परिस्थितियों एवं उसमें मुकाबला करने पर रणनीति बनायी गयी. बैठक में निजी विद्यालयों को मान्यता देने को लेकर जमा किये प्रपत्र एक के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की गयी. बैठक में नयन सेन, अमित कुमार, राजेश कुमार, श्रीनाथ सोरेन, आकाश कुमार, रामरंजन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.——————फोटो संख्या 7बैठक में भाग लेते एसोसिएशन के प्रतिनिधि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola