ओके.... एसपी ने किया थानेदारों के साथ बैठक

-दर्ज कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने सहित वारंटों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश.पाकुड़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जिले के थानेदारों की बैठक एसपी अनुप बिरथरे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान थानावार दर्ज कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, वारंट का निष्पादन करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में […]
-दर्ज कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने सहित वारंटों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश.पाकुड़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जिले के थानेदारों की बैठक एसपी अनुप बिरथरे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान थानावार दर्ज कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, वारंट का निष्पादन करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में मौजूद थानेदारों को पूर्व में दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. एसपी श्री बिरथरे ने थानेदारों को कांडों के अनुसंधान में कोताही न बरतने, वारंटों का तामिला समय पर करने का भी आदेश दिया. बैठक में पाकुड़ नगर, मालपहाड़ी, मुफसिल, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, रद्दीपुर, महेशपुर एवं पाकुडि़या के थानेदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




