ओके....उप सचिव ने ली योजनाओं की प्रगति की जानकारी

पाकुड़. नगर विकास विभाग के उप सचिव मंजुलता कंठ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान शहरी क्षेत्र के पेयजलापूर्ति, चापाकल मरम्मती, शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति आदि की जानकारी ली. मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत ने उप सचिव को बताया कि 150 खराब पड़े […]
पाकुड़. नगर विकास विभाग के उप सचिव मंजुलता कंठ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान शहरी क्षेत्र के पेयजलापूर्ति, चापाकल मरम्मती, शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति आदि की जानकारी ली. मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत ने उप सचिव को बताया कि 150 खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती करायी गयी है. टैंकर क्रय के लिए निविदा की गयी है एवं शहरी जलापूर्ति के लिए रेलवे को दो करोड़ 68 लाख रुपये भेजा गया है. ताकि अनापति प्रमाण लिया जा सके. श्रीमति कंठ ने आयुक्त द्वारा शहरी जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




