साक्षर भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सात को

पाकुड़ . जिले के महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में आगामी सात मई को साक्षर भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक होगी. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सचिव साक्षरता समिति बालेश्वर सहनी ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11.30 बजे से आयोजित बैठक में लोक शिक्षा केंद्रो की स्थिति, भीटी प्रशिक्षण, संचालित केंद्रो […]
पाकुड़ . जिले के महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में आगामी सात मई को साक्षर भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक होगी. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सचिव साक्षरता समिति बालेश्वर सहनी ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11.30 बजे से आयोजित बैठक में लोक शिक्षा केंद्रो की स्थिति, भीटी प्रशिक्षण, संचालित केंद्रो की स्थिति, मानदेय भुगतान, प्राइमर वितरण एवं शिक्षण सामग्री आदि पर चर्चा की जायेगी. बैठक में साक्षरता समिति के प्रखंड सचिव, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रेरक एवं भीटी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




