सिक्यूरिटी गार्डों ने लगायी न्याय की गुहार, कहा

जानमाल खतरे में है एमएलए साहब————फोटो संख्या 4 – विधायक जानकारी देते सिक्युरीटी गार्ड.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ानोर्थ ब्लॉक पचुवाड़ा कोल माइंस के कार्यरत एसआइएस सेक्यूरिटी गार्ड के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर सेक्युरिटी इंचार्ज कन्हैया कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. मंगलवार को एसआइएस के गार्ड ने विधायक डॉ अनिल मुर्मू को घेर कर अपनी […]
जानमाल खतरे में है एमएलए साहब————फोटो संख्या 4 – विधायक जानकारी देते सिक्युरीटी गार्ड.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ानोर्थ ब्लॉक पचुवाड़ा कोल माइंस के कार्यरत एसआइएस सेक्यूरिटी गार्ड के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर सेक्युरिटी इंचार्ज कन्हैया कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. मंगलवार को एसआइएस के गार्ड ने विधायक डॉ अनिल मुर्मू को घेर कर अपनी समस्या एवं अपने साथ दुर्व्यवहार करने वाले जेम्स मुर्मू की शिकायत की. सिक्युरिटी गार्ड नोरेन मुर्मू, कालीजीत टुडू, नाजीर किस्कू, झंटु मुर्मू, मंत्री मरांडी, नरेंद्र हेंब्रम, फिलीमन हांसदा ने विधायक को बताया कि जेम्स मुर्मू ने हमलोगों को डरा, धमका एवं जान से मारने की धमकी दी है. गार्ड ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर दो बजे नॉर्थ ब्लॉक में ड्यिूटी के दौरान जेम्स मुर्मू पहुंचकर हमलोगों के साथ दुर्व्यवहार कर पोस्ट से हटा दिया और कहा की दोबारा ड्यिूटी आने पर मार मिलेगी. विधायक डॉ अनिल मुर्मू ने सिक्युरिटी गार्ड को आश्वासन दिया है कि हम आपके साथ हैं. मैं एम्टा के अधिकारी से बात कर कार्रवाई करने को कहूंगा. इस संबंध में सीनियर मैनेजर जेम्स मुर्मू ने बताया कि एसआइएस के गार्ड वायरलेस के साथ गलत व्यवहार कर रहा था. मैने इन गार्ड को समझा की वायरलेस के साथ गलत गलत व्यवहार ना करें. गार्ड असिस्टेंड मैनेजर विक्लेस पांडेय ने बताया कि एसआइएस के सभी गार्ड डब्ल्यू बीपीसीएल के आदेशानुसार नार्थ ब्लॉक में ड्यिूटी कर रहा था. हमलोगों को शांतिपूर्ण ड्यिूटी करने दिया जाय.क्या कहा जेम्स मुर्मू नेमैने सिक्यूरिटी गार्ड के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है. लगाये गये आरोप निराधार है.जेम्स मुर्मू.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




