ठनका से दो की मौत, तीन जख्मी

Updated at : 27 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ठनका से दो की मौत, तीन जख्मी

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा /हिरणपुरसोमवार को दोपहर बाद आयी तेज बारिश में ठनका गिरने से पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा व हिरणपुर प्रखंड में दो लोगों की मौत हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आसनसोल पश्चिम बंगाल के सोगरेले निवासी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा /हिरणपुरसोमवार को दोपहर बाद आयी तेज बारिश में ठनका गिरने से पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा व हिरणपुर प्रखंड में दो लोगों की मौत हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आसनसोल पश्चिम बंगाल के सोगरेले निवासी मनोज भगत (53 वर्ष) अपनी बेटी के ससुराल डुमरचीर से अमड़ापाड़ा मोटरसाइकिल से जा रहा था. तभी पहाड़पुर गांव के निकट अचानक ठनका उनके सिर पर गिर गया और घटना स्थल पर मौत हो गयी. जबकि उसके साथ चल रहे राजेश भगत भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया. वहीं हिरणपुर प्रखंड के सीतपहाड़ी गांव में अचानक ठनका गिरने से 30 वर्षीय लालबाबू साहा नामक मजदूर की मौत हो गयी. इस घटना में बेलपहाड़ी गांव निवासी सुरेश यादव व सुदाम यादव जख्मी हो गये. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. मृतक मजदूर मोहनपुर गांव का निवासी है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर काम कर रहे थे और अचानक ठनका गिर पड़ा.फोटो संख्या 6 – शोकाकुल परिजन व अन्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola