कल्याण छात्रावास समस्या निदान को लेकर दिया धरना

Updated at : 27 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याण छात्रावास समस्या निदान को लेकर दिया धरना

कु व्यवस्था से खफा हैं छात्र———————-संवाददाता, पाकुड़जिला मुख्यालय के कल्याण छात्रावास में व्याप्त समस्याओं के निदान की मांग को लेकर सोमवार सुबह दस बजे सैकड़ों छात्र समाहरणालय के सामने धरना पर बैठक गये. इसका नेतृत्व मार्क्स बास्की, बोनेश्वर सोरेन, देवीलाल हांसदा, दीपक मुर्मू, होपना किस्कू, रमेश हेंब्रम, प्रेम सोरेन कर रहे थे. धरना पर बैठे […]

विज्ञापन

कु व्यवस्था से खफा हैं छात्र———————-संवाददाता, पाकुड़जिला मुख्यालय के कल्याण छात्रावास में व्याप्त समस्याओं के निदान की मांग को लेकर सोमवार सुबह दस बजे सैकड़ों छात्र समाहरणालय के सामने धरना पर बैठक गये. इसका नेतृत्व मार्क्स बास्की, बोनेश्वर सोरेन, देवीलाल हांसदा, दीपक मुर्मू, होपना किस्कू, रमेश हेंब्रम, प्रेम सोरेन कर रहे थे. धरना पर बैठे छात्रावास के छात्र जिला प्रशासन, कल्याण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की. दोपहर के दो बजे लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला कल्याण पदाधिकारी तपरेश्वर राम धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रावास में शौचालय पानी एवं बिजली की समस्या का निदान क ो लेकर 28 अप्रैल से काम चालू कराने का आश्वासन दिया. विधायक एवं अधिकारियों के आवासन के बाद धरना खत्म किया गया. धरना में पाकुड़ राज प्लस टु बालक, राज हाई स्कूल एवं हरिणडंगा उच्च विद्यालय आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र शामिल थे.किन-किन मांगों को लेकर दिया धरनासमहरणालय के सामने छात्र धरना पर बैठे कल्याण छात्रावास के छात्र छात्रावासों में खराब पड़े शौचालय का निर्माण कराने, रसोइया की बहाली करने, खराब पड़े डीप बोरिंग को ठीक कराने, किरासन तेल छात्रावास में मुहैया कराने, जलावन की व्यवस्था करने, गद्दा, कुरसी, टेबुल, पंखा, बरतन की व्यवस्था करने, खेल सामग्री उपलब्ध कराने, सौ सैय्या छात्रावास का निर्माण कराने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे.——————————————–फोटो संख्या 1 – समाहरणालय के सामने धरना पर बैठे छात्र.विधायक व एसडीओ के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना.शौचालय, बिजली एवं पानी समस्या निदान को लेकर आज से होगा काम शुरू.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola