धराये कोकराझाड़ के आदिवासी युवकों को ले गयी असम पुलिस अपने साथ

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडेरकोला गांव से बीते रविवार को धराये चार युवकों को बुधवार को असम की पुलिस अपने साथ ले गयी. असम राज्य के कोकराझाड़ जिले के कच्चू गांव के आइसी गणेश सरकार सदलबल नगर थाना पहुंचे. श्री सरकार ने धराये युवकों से घंटों पूछताछ की और उनके खिलाफ कच्चूगांव […]
पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडेरकोला गांव से बीते रविवार को धराये चार युवकों को बुधवार को असम की पुलिस अपने साथ ले गयी. असम राज्य के कोकराझाड़ जिले के कच्चू गांव के आइसी गणेश सरकार सदलबल नगर थाना पहुंचे.
श्री सरकार ने धराये युवकों से घंटों पूछताछ की और उनके खिलाफ कच्चूगांव थाने में दर्ज मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी.
कच्चूगांव थाने की पुलिस द्वारा युवकों को पहले न्यायालय के सामने पेश किया गया और उन्हें कच्चूगांव ले जाया गया. आइसी श्री सरकार ने बताया कि पाकुड़ पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये रोहित मुर्मू, देवान बास्की, जयजीत मुर्मू एवं सीरिल हांसदा के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि धराये युवकों की कोकराझाड़ पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




