आतंकी इब्राहिम से एनआइए ने की पूछताछ

Updated at : 22 Apr 2015 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी इब्राहिम से एनआइए ने की पूछताछ

इब्राहिम उर्फ लाल मोहम्मद की सूचना पर पुलिस ने की कई स्थानों पर छापेमारी इब्राहिम शेख पाकुड़. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (बांग्लादेश) के पकड़े गये आतंकी इब्राहिम शेख उर्फ लाल मोहम्मद उर्फ लालटू से मंगलवार को रिमांड के दूसरे दिन एनआइए के अधिकारियों एवं एसपी ने मुफस्सिल थाने में घंटों पूछताछ की. एनआइए के डिप्टी […]

विज्ञापन
इब्राहिम उर्फ लाल मोहम्मद की सूचना पर
पुलिस ने की कई स्थानों पर छापेमारी
इब्राहिम शेख
पाकुड़. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (बांग्लादेश) के पकड़े गये आतंकी इब्राहिम शेख उर्फ लाल मोहम्मद उर्फ लालटू से मंगलवार को रिमांड के दूसरे दिन एनआइए के अधिकारियों एवं एसपी ने मुफस्सिल थाने में घंटों पूछताछ की.
एनआइए के डिप्टी एसपी सहित पांच सदस्यीय अधिकारियों की ओर से इब्राहिम से वर्धमान बम ब्लास्ट समेत जेएमबी के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ की गयी है. आतंकी इब्राहिम ने पूछताछ में टीम को कई अहम जानकारी दी है. उसके बताये गये सुराग के बाद पश्चिम बंगाल के आधे दर्जन संभावित ठिकानों पर पुलिस एवं एनआइए की टीम ने छापेमारी की.
सोमवार की रात जिले की पुलिस के अलावा एनआइए एवं पश्चिम बंगाल सीआइडी के अधिकारियों द्वारा भी अलग-अलग टीम बना कर जेएमबी के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी किये जाने की सूचना है.जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नवोग्राम थाना क्षेत्र एवं मुरारोई थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की गयी है.
हालांकि छापेमारी के दौरान इब्राहिम का सहयोगी या जेएमबी का कोई सदस्य नहीं पकड़ा गया है. इब्राहिम शेख तीसरी बार पाकुड़ के रानीपुर गांव आया था.
सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक इब्राहिम पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहेबगंज जिले के बरहरवा, गुमानी एवं कोटालपोखर के कई गांवों में सिर्फ आया, बल्कि वहां के युवकों को संगठन से जोड़ने में सफल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola