ओके::महलीटोला के लोग आज भी लालटेन युग में जीने को विवश

Updated at : 21 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::महलीटोला के लोग आज भी लालटेन युग में जीने को विवश

–आजादी के बाद से अब तक गांव में नहीं पहुंची बिजली प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत मोहली टोला के ग्रामीणों को आजादी के बाद से अब तक बिजली सुविधा नहीं मिल पायी है. ग्रामीणों को आज के इस आधुनिक युग में भी लालटेन युग में जीना पड़ रहा है. उक्त गांवों के अधिकांश ग्रामीण […]

विज्ञापन

–आजादी के बाद से अब तक गांव में नहीं पहुंची बिजली प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत मोहली टोला के ग्रामीणों को आजादी के बाद से अब तक बिजली सुविधा नहीं मिल पायी है. ग्रामीणों को आज के इस आधुनिक युग में भी लालटेन युग में जीना पड़ रहा है. उक्त गांवों के अधिकांश ग्रामीण बांस का सूप व डलिया बना कर अपने व परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बिजली की सुविधा गांव में बहाल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को ऊंची कीमत में केरोसिन की खरीदारी करनी पड़ती है. ———————————————————-वर्षों से बिजली सुविधा के लिए हमें परेशानी उठानी पड़ रही है. कई बार विभागीय अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.महेंद्र मोहली, ग्रामीण फोटो संख्या 10——————————जनप्रतिनिधियों ने यदि सही तरीके से हमारे गांव पर ध्यान दिया होता तो कब का बिजली सुविधा मिल जाती.जोसेफ मोहली फोटो संख्या 11——————————राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का कई गांवों के लोगों को लाभ मिला. लेकिन महली टोला पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.मनोज तुरी, ग्रामीण फोटो संख्या 9- ——————————गांव में बिजली बहाली हो जाती तो बच्चों को सबसे ज्यादा लाभ मिलता. बिजली नहीं रहने के कारण हमें ऊंची कीमत पर केरोसिन खरीदना पड़ रहा है. सूरजमुनी मोहली फोटो संख्या 8-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola