दंपती हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत मुसाबील जोराम टोला में पिछले दिनों 50 वर्षीय रामा पहाडि़या व 46 वर्षीय बाली पहाडि़न की हत्या मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपित गुहिया पहाडि़या एवं रामा पहाडि़या को गिरफ्तार किया है. एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि दंपती की हत्या की साजिश रामा पहाडि़या ने रची गयी […]
लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत मुसाबील जोराम टोला में पिछले दिनों 50 वर्षीय रामा पहाडि़या व 46 वर्षीय बाली पहाडि़न की हत्या मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपित गुहिया पहाडि़या एवं रामा पहाडि़या को गिरफ्तार किया है.
एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि दंपती की हत्या की साजिश रामा पहाडि़या ने रची गयी थी. रामा पहाडि़या की बेटी का निधन हो था. इसको लेकर रामा बाली पहाडि़न पर डायन का शक कर रहा था. और मौका देख कर दोनों की हत्या कर दी.
एसपी ने बताया कि घटना के बाद चांदू पहाडि़या, गुहिया पहाडि़या एवं चमरा पहाडि़या को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. छानबीन के दौरान रामा पहाडि़या की संलिप्तता हत्या के मामले में पायी गयी है. इस मामले में डायन निषेध अधिनियम की धारा भी शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




