मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत
Updated at : 19 Apr 2015 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़िया : पाकुड़िया दुमका पथ पर राजदाहा गांव के निकट शुक्रवार की रात को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. बुद्धिशील मुमरू एवं निर्मल हांसदा मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इस दौरान राजदाहा गांव के निकट मोटरसाइकिल पलट […]
विज्ञापन
पाकुड़िया : पाकुड़िया दुमका पथ पर राजदाहा गांव के निकट शुक्रवार की रात को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया.
बुद्धिशील मुमरू एवं निर्मल हांसदा मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इस दौरान राजदाहा गांव के निकट मोटरसाइकिल पलट गयी और 30 वर्षीय बुद्धिशील मुमरू की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं निर्मल हांसदा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल डब्ल्यूबी 54 एफ -8513 को जब्त कर लिया है.
ट्रेन से कटकर एक की मौत : फरक्का : न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खडे एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




