ओके...... इंदिरा आवास निर्माण में गबन की शिकायत

Updated at : 17 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...... इंदिरा आवास निर्माण में गबन की शिकायत

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड के डूमरचीर पंचायत के पचुवाड़ा अमड़ाटोला के जगई हांसदा एवं देवीलाल सोरेन ने इंदिरा आवास निर्माण में गबन किये जाने की लिखित शिकायत बीडीओ से की. बीडीओ को दिये शिकायत पत्र में दोनों ने बताया कि वर्ष 2012-13 में इंदिरा आवास योजना को स्वीकृति दी गयी. गांव के बिचौलिया पुतुल भगत द्वारा आवास […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड के डूमरचीर पंचायत के पचुवाड़ा अमड़ाटोला के जगई हांसदा एवं देवीलाल सोरेन ने इंदिरा आवास निर्माण में गबन किये जाने की लिखित शिकायत बीडीओ से की. बीडीओ को दिये शिकायत पत्र में दोनों ने बताया कि वर्ष 2012-13 में इंदिरा आवास योजना को स्वीकृति दी गयी. गांव के बिचौलिया पुतुल भगत द्वारा आवास निर्माण की राशि पंचायत सचिव से मिलीभगत कर ले ली गयी. दोनों लाभुकों ने मामले की जांच कर बिचौलिया एवं पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर बीडीओ अनिल यादव ने बताया कि जांच करायी जायेगी और शिकायत सही पाये जाने पर बिचौलिया एवं कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. …………………………….फोटो संख्या 2- बीडीओ कार्यालय पहुंचे इंदिरा आवास के लाभुक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola