ओके ::::: बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी बैठे भूख हडताल पर

Updated at : 19 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::::  बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी बैठे भूख हडताल पर

फोटो संख्या 13 – भूख हड़ताल पर बैठे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी.प्रतिनिधि, पाकुडि़या बीते छह माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट गुरुवार को चिकित्सक महेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिवशंकर कुमार, शांति टुडू, फीबी मरांडी व […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 13 – भूख हड़ताल पर बैठे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी.प्रतिनिधि, पाकुडि़या बीते छह माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट गुरुवार को चिकित्सक महेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिवशंकर कुमार, शांति टुडू, फीबी मरांडी व कल्पना कुमारी आदि कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे. हड़ताल पर बैठे चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बकाया वेतन का भुगतान करो व वेतन भुगतान मंे लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करो आदि के नारे लगा रहे थे. भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों एवं चिकित्सकों ने बताया कि बीते छह माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चिकित्सक श्री प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब कुछ ही दिन रह गये हैं. बावजूद अब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने डीसी तथा सिविल सर्जन से बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola