दर्जनों ने दिया पद से इस्तीफा

Published at :15 Aug 2013 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों ने दिया पद से इस्तीफा

उपेक्षा किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी नाराजगी पाकुड़ : जिला मुख्यालय के ब्याहुत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष भास्कर पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी द्वारा सक्रिय व पुराने कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा को लेकर नगर अध्यक्ष श्री पांडेय […]

विज्ञापन

उपेक्षा किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी नाराजगी

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के ब्याहुत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष भास्कर पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी द्वारा सक्रिय पुराने कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा को लेकर नगर अध्यक्ष श्री पांडेय सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपने पद और पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया.

श्री पांडेय ने बताया कि भाजपा जिला संगठन का यहां पूर्णरूपेण कांग्रेसीकरण हो गया है और व्यक्ति विशेष की पार्टी बन कर रह चुकी है. उन्होंने कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था समाप्त हो चुका है. कहा कि हाल में जिला कार्य समिति की घोषणा हुई जिसमें सक्रिय पुराने कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया और ऐसी परिस्थिति में संगठन में रहना ठीक नहीं था इस लिए पद और पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया गया.

इन लोगों ने दिया इस्तीफा

बैठक में जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नगर अध्यक्ष भास्कर पांडेय के अलावा, उपाध्यक्ष रूपेश भगत, नगर मंत्री विद्युत नारायण तिवारी, भाजयुमो के नगर मंत्री रविशंकर झा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार दास, भाजपा जिला मंत्री तुहीन कांति शुक्ला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पिंटू यादव, भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य पंकज कुमार साह के अलावा बलराम दुबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पिनका पटेल, भूषण साह, अमित हाजरा, मोती शेख, रवि गुप्ता, राकेश सरकार, रूपम शर्मा, पशुपति गोस्वामी, रतन सरदार, बबलू घोष, प्रवीण कुमार रजक आदि ने पद और पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्याग पत्र देने की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola