ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप

महेशपुर : प्रखंड के गायबथान पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व एसडीओ को राशन डीलर द्वारा अनाज व केरोसिन वितरण में की जा रही मनमानी की लिखित शिकायत की है. ग्राम प्रधान जोगेंद्र मुमरू, ग्रामीण सुनीराम मुमरू, विश्वनाथ मरांडी, नगेन मुमरू आदि ने आवेदन में उल्लेख किया है कि राशन डीलर द्वारा […]
महेशपुर : प्रखंड के गायबथान पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व एसडीओ को राशन डीलर द्वारा अनाज व केरोसिन वितरण में की जा रही मनमानी की लिखित शिकायत की है.
ग्राम प्रधान जोगेंद्र मुमरू, ग्रामीण सुनीराम मुमरू, विश्वनाथ मरांडी, नगेन मुमरू आदि ने आवेदन में उल्लेख किया है कि राशन डीलर द्वारा निर्धारित मात्र से कम केरोसिन व राशन का वितरण किया जा रहा है. प्रतिमाह उन्हें जन वितरण प्रणाली का लाभ नहीं दिया जाता. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




