जीतेंगे जनता का विश्वास : साइमन

Published at :14 Aug 2013 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
जीतेंगे जनता का विश्वास : साइमन

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : ग्रामीण कार्य आदिवासी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साइमन मरांडी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी गंठबंधन सरकार प्रदेश का बेहतर विकास करेगी. हम विकास से जनता का विश्वास जीतने का काम करेंगे. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात श्री मरांडी […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : ग्रामीण कार्य आदिवासी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साइमन मरांडी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी गंठबंधन सरकार प्रदेश का बेहतर विकास करेगी. हम विकास से जनता का विश्वास जीतने का काम करेंगे. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात श्री मरांडी ने कही.

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में रहने वाले सभी लोगों को विकास कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी दिशा दशा बदले, इसके लिए सरकार गंभीर है. आने वाले दिनों में इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार में हमें जो दायित्व मिला है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा और जनता को सरकार की सुविधाएं भी मुहैया करायी जायेगी.

उन्होंने कहा कि जनभावना का अनादर करने वाले अधिकारियों को सरकार किसी भी सूरत में नहीं बरदाश्त करेगी. श्री मरांडी ने कहा कि सरकार जन सहयोग से प्रदेश का कायाकल्प करेगी. अभिनंदन समारोह को झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola