छात्रा से छेड़छाड़ महंगा पड़ा प्रधानाध्यापक को
Updated at : 24 Feb 2015 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

फरक्का : रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा कक्षा चार की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने को लेकर सोमवार को विद्यालय में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची और छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर सिवेन सरकार को गिरफ्तार किया. प्राप्त जानकारी के […]
विज्ञापन
फरक्का : रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा कक्षा चार की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने को लेकर सोमवार को विद्यालय में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची और छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर सिवेन सरकार को गिरफ्तार किया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को विद्यालय के हेडमास्टर सिवेन सरकार ने कक्षा चार की एक छात्रा के साथ ईल हरकत व छेड़छाड़ की थी. नाबालिग बच्ची द्वारा घटना की जानकारी अपनी परिजनों को दी गयी. सोमवार को जैसे ही विद्यालय खुला, ग्रामीण पहुंचे और हेडमास्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. बच्ची के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




