विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

फोटो संख्या 20- लोगों से समस्याओं की जानकारी लेते विधायक आलमगीर आलम.प्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत क्षेत्र के मंसूरीटोला, बबानपाड़ा, शितलामंदिर रोड आदि मुहल्लों का भ्रमण कर मुहल्लावासियों की समस्याओं की जानकारी सोमवार को स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने ली. मुहल्लावासियों द्वारा डीप बोरिंग कराने, पानी की व्यवस्था करने तथा पुराना सदर अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य […]
फोटो संख्या 20- लोगों से समस्याओं की जानकारी लेते विधायक आलमगीर आलम.प्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत क्षेत्र के मंसूरीटोला, बबानपाड़ा, शितलामंदिर रोड आदि मुहल्लों का भ्रमण कर मुहल्लावासियों की समस्याओं की जानकारी सोमवार को स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने ली. मुहल्लावासियों द्वारा डीप बोरिंग कराने, पानी की व्यवस्था करने तथा पुराना सदर अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों सहित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक श्री आलम ने मुहल्लावासियों की समस्याओं को गंभीरता से सूना और उसका निदान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अफजल हुसैन, असद हुसैन, मो असलम, मैनूल हक, राम विलास आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




