30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके::दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

प्रतिनिधि, पाकुड़दुष्कर्म के आरोपित चंद्रशेखर आजाद को महिला थाने की पुलिस ने सोमवार को साहिबगंज के सकुरूगढ़ में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. महिला थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 8/15 के आरोपित चंद्रशेखर आजाद को साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया […]

प्रतिनिधि, पाकुड़दुष्कर्म के आरोपित चंद्रशेखर आजाद को महिला थाने की पुलिस ने सोमवार को साहिबगंज के सकुरूगढ़ में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. महिला थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 8/15 के आरोपित चंद्रशेखर आजाद को साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर की एक पीडि़ता के शिकायत पर महिला थाने में कांड संख्या 8/15 भादवि की धारा 498 ए, 376, 511, 354 सी, 504, 506, 406, 323/34 तथा दहेज अत्याचार निषेध अधिनियम 3/4 के तहत नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता एवं चंद्रशेखर आजाद को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उन्होंने बताया कि साहिबगंज नगर थाना पुलिस के सहयोग से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. —————————————–फोटो संख्या 12 – गिरफ्तार दुष्कर्मी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें