एसपी अनूप बिरथरे ने लिया योगदान

Updated at : 22 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी अनूप बिरथरे ने लिया योगदान

पुलिस की निष्पक्षता और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने पर दिया जायेगा विशेष ध्यान प्रतिनिधि, पाकुड़2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनूप बिरथरे ने पाकुड़ के 19वें एसपी के रूप में योगदान लिया. इसके बाद एसपी श्री बिरथरे ने जिले के सभी थानेदारों, पुलिस निरीक्षक एवं डीएसपी के साथ बैठक की तथा अपराध […]

विज्ञापन

पुलिस की निष्पक्षता और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने पर दिया जायेगा विशेष ध्यान प्रतिनिधि, पाकुड़2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनूप बिरथरे ने पाकुड़ के 19वें एसपी के रूप में योगदान लिया. इसके बाद एसपी श्री बिरथरे ने जिले के सभी थानेदारों, पुलिस निरीक्षक एवं डीएसपी के साथ बैठक की तथा अपराध सहित सुरक्षा को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की. एसपी ने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया. श्री बिरथरे ने कहा कि पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों के बीच कार्य संस्कृति बेहतर बनाने तथा पुलिस की निष्पक्षता को बनाये रखने का काम किया जायेगा. अपराध छोटा हो या बड़ा सभी मामले में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के लिए जवाबदेह बनाया जायेगा. जिले के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने तथा त्वरित न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी. अवैध विस्फोट हो या खनन पर रोक लगाने का काम किया जायेगा. जिले में नक्सली मूवमेंट न हो इस पर विशेष ध्यान दिये जायेंगे. पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण लगाया जायेगा………फोटो संख्या 5- एसपी अनुप बिरथरे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola