कदाचारमुक्त हो नवोदय की प्रवेश परीक्षा : डीइओ

प्रतिनिधि, पाकुड़जिले के चार परीक्षा केंद्रों में सात फरवरी को आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षत डीइओ बालेश्वर सहनी ने की. इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों के प्रतिनियोजन व तैयारी की जानकारी केंद्राधीक्षकों से ली गयी. श्री सहनी ने कदाचार मुक्त […]
प्रतिनिधि, पाकुड़जिले के चार परीक्षा केंद्रों में सात फरवरी को आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षत डीइओ बालेश्वर सहनी ने की. इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों के प्रतिनियोजन व तैयारी की जानकारी केंद्राधीक्षकों से ली गयी. श्री सहनी ने कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने व केंद्रों पर पेयजल, शौचालय आदि सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये. श्री सहनी ने बताया कि पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में 818, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में 295, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय में 750 व हरिणडांगा उच्च विद्यालय में 559 परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे. इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के अलावस केंद्राधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि थे…………फोटो संख्या 11 – बैठक करते जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी.फोटो संख्या 12- मौजूद केंद्राधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




