शिक्षित महिलाओं से समाज होगा विकसित : डीसी

फोटो संख्या 13- कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीसी केके दास.फोटो संख्या 3- कार्यक्रम में भाग लेते अभिभावक व बच्चे.प्रतिनिधि, पाकुड़स्वयं सेवी संस्था फेस की 13वीं वर्षगांठ पर बाल मेला सह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को रवींद्र नगर भवन में किया गया. इसका उद्घाटन डीसी केके दास ने किया. संस्था की सचिव रीतू पांडेय ने 13 […]
फोटो संख्या 13- कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीसी केके दास.फोटो संख्या 3- कार्यक्रम में भाग लेते अभिभावक व बच्चे.प्रतिनिधि, पाकुड़स्वयं सेवी संस्था फेस की 13वीं वर्षगांठ पर बाल मेला सह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को रवींद्र नगर भवन में किया गया. इसका उद्घाटन डीसी केके दास ने किया. संस्था की सचिव रीतू पांडेय ने 13 साल से शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत व नाटक प्रस्तुत किया. डीसी श्री दास ने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से ही समाज विकसित होगा. जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होगी हमारा समाज सभ्य नहीं होगा. इस अवसर पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




