ओके::प्रशासी पदाधिकारी ने किया बीआरसी व सीआरसी का निरीक्षण

-सीआरसी व बीआरसी में अधिक पुस्तक पाये जाने के मामले को गंभीरता से लिया-विभाग के सचिव को भेजा रिपोर्टप्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने सोमवार को हिरणपुर, महेशपुर एवं पाकुड़ प्रखंड के बीआरसी व सीआरसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान श्री चौबे ने नामांकित स्कूली बच्चों के बीच […]
-सीआरसी व बीआरसी में अधिक पुस्तक पाये जाने के मामले को गंभीरता से लिया-विभाग के सचिव को भेजा रिपोर्टप्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने सोमवार को हिरणपुर, महेशपुर एवं पाकुड़ प्रखंड के बीआरसी व सीआरसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान श्री चौबे ने नामांकित स्कूली बच्चों के बीच मुफ्त पुस्तकों के वितरण की भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान धनुषपूजा सीआरसी में पुस्तकों की अधिक उपलब्धता को गंभीरता से लिया. श्री चौबे ने बताया कि महेशपुर प्रखंड में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में 150 सेट पुस्तकों की रिपोर्ट कम दिखायी गयी है. उन्होंने बताया कि सीआरसी व बीआरसी में अधिक पुस्तक पाये जाने को लेकर विभाग के सचिव को रिपोर्ट की गयी है. डिमांड से ज्यादा पुस्तकों को मंगाये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट की जायेगी. —————————————–फोटो संख्या 7- बीआरसी का निरीक्षण करते प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




