संघर्ष समिति के सदस्यों ने बैठक में लिया निर्णय

Updated at : 01 Feb 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
संघर्ष समिति के सदस्यों ने बैठक में लिया निर्णय

भू-माफियाओं के वर्चस्व पर रोक लगाने को लेकर डीसी को सौंपेंगे पत्र 31 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान सभी वार्डों में होंगे वार्ड संयोजक नियुक्त प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के बापू पुस्तकालय में रविवार को शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र राज मिश्रा ने की. इस दौरान नगर […]

विज्ञापन

भू-माफियाओं के वर्चस्व पर रोक लगाने को लेकर डीसी को सौंपेंगे पत्र 31 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान सभी वार्डों में होंगे वार्ड संयोजक नियुक्त प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के बापू पुस्तकालय में रविवार को शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र राज मिश्रा ने की. इस दौरान नगर पंचायत में व्याप्त मनमानी पर चर्चा की गयी और इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही निबंधन कार्यालय में भू-माफियाओं के वर्चस्व पर रोक लगाने को लेकर डीसी को शिकायत पत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाने, नगर पंचायत के सभी वार्डों में वार्ड संयोजक नियुक्त करने आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मो मुख्तार, राहुल मरांडी, अनिल कश्यप, अफकान शेख, खुदन बेवा, पवन भगत आदि थे………फोटो संख्या 17- बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola