लोक अदालत में 17 मामलों का निष्पादन

Updated at : 31 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 17 मामलों का निष्पादन

फोटो संख्या 23 – लोक अदालत का उद्घाटन करते डीजे प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला जज प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया. इस दौरान सुलह समझौते के आधार पर 17 मामलों का निष्पादन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 23 – लोक अदालत का उद्घाटन करते डीजे प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला जज प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया. इस दौरान सुलह समझौते के आधार पर 17 मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही दुर्घटना दावा वाद के दावाकर्ता गौर मंडल एवं जानकी देवी के बीच 2 लाख 61 हजार 408 रुपये का चेक वितरित किया गया. 3 लाख 64 हजार 51 रुपये का सेटेलमेंट एवं 95 हजार 287 रुपये की बकाया राशि वसूली गयी. लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पारर्शनाथ उपाध्याय, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिफात अहमद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा, अपर समाहर्ता गंदूर उरांव, मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिवेदी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola